✅ ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन
जिला खेल और युवा कल्याण विभाग के इनडोर स्टेडियम हरदा में ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 बालक बालिकाओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले में जगह बनाई। ब्लॉक समन्वयक सुश्री सलमा खान ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता अंतर्गत 14 वर्ष, 17 वर्ष व 19 वर्ष बालक एवं बालिकाओं हेतु ब्लॉक स्तरीय बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शासकीय अशासकीय स्कूल से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उदघाटन ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, बैडमिंटन कोच विनोद यादव, खेल विभाग के सहायक ग्रेड लेखापाल श्री राजेंद्र वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान वान्या जाट, द्वितीय स्थान माही मोरछाले, तीसरा स्थान अवनी सोनी व चतुर्थ स्थान कृतिका शर्मा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 14 वर्ष आयु बालक वर्ग में प्रथम स्थान हितार्थ पटेल, द्वितीय स्थान कार्तिक लोहनी, तीसरा स्थान रिजवान खान व चतुर्थ स्थान गर्व जैन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजित 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान रौनक चौरे, दूसरा स्थान गौरी वशिष्ठ, तीसरा स्थान गौरांसी श्रीवास व चतुर्थ स्थान आंशिक जाट ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रखर शर्मा, दूसरा स्थान सजल मुकाती, तीसरा स्थान अनमोल राखियां व चतुर्थ स्थान केशव शर्मा एवं प्रांशु बरखे ने प्राप्त किया। इसके अलावा 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अनन्या पटेल, दूसरा स्थान प्रियांशी भाटी, तीसरा स्थान मिस्टी धामनानी व चतुर्थ स्थान जयश्री किर ने प्राप्त किया। बेडमिंटन 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रीत पटेल, दूसरा स्थान लक्ष्य नेगी, तीसरा स्थान आदर्श भाटी व चतुर्थ स्थान अभय पुरोहित ने प्राप्त किया।
सुश्री खान ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का चयन 24 अगस्त को आयोजित होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में श्री भूपेंद्र सिंह तोमर, श्री रोनित राठौड़, सुश्री अनीता मिश्रा, श्री योगेन्द्र स्वामी, श्री दर्शन खोरे, श्री नितिन रामकुचे, श्री गौतम विश्वकर्मा, श्री मनीष प्रजापति व श्री विवेक प्रजापति सहित सभी खेल प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #Badminton #SportsMP