सीतापुर: गल्ला मंडी के पास बेहोशी की हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास संदिग्ध अवस्था में बेहोशी की हालत में एक अज्ञात व्यक्ति पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा एंबुलेंस की मदद से व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का हकीकत में जुटी हुई है।