Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
No video available

निर्वाचन जागरूकता, सशक्त लोकतंत्र आप सभी को 11वें #राष्ट्रीयमतदातादिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

31k views | Pratapgarh, Pratapgarh | Jan 25, 2021

MORE NEWS

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़
 दिनांक : 28.06.2026

👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान

➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

➡️ दिनांक 28.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

➡️ प्रभारी यातायात श्री सुधांशु पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक यातायात श्री हरेन्द्र सिंह मय हमराह गण  द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 773 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई।

➡️ अभियान के दौरान कार्यवाही :
▪️ 01 वाहन हूटर लगे पाए जाने पर चालान किया गया, ₹10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 04 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनका चालान किया गया तथा ₹40,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 49 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹4,90,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 57 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने/अनियमितता पर चालान कर ₹2,85,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
▪️ 17 वाहनों पर निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹43,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।
▪️ 02 वाहन मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹20,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

➡️ इस प्रकार कुल 129 वाहनों से ₹8,88,000/- (आठ लाख अट्ठासी हजार रुपये) का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक : 28.06.2026 👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : ‘ड्रंक एंड ड्राइव’, प्रेशर हॉर्न, नाबालिग द्वारा वाहन चलाना एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान ➡️ उत्तर प्रदेश शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु जनपद प्रतापगढ़ में लगातार “सड़क सुरक्षा अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में “ड्रंक एंड ड्राइव”, प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ उक्त अभियान नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। ➡️ दिनांक 28.06.2026 को रात्रि 08:00 बजे से 11:00 बजे तक थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत कोटिला अख्तियारी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस एवं थाना हथिगवां पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ➡️ प्रभारी यातायात श्री सुधांशु पाठक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक यातायात श्री हरेन्द्र सिंह मय हमराह गण द्वारा टोल प्लाजा से गुजरने वाले लगभग 773 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों के एल्कोहल स्तर की जांच की गई। ➡️ अभियान के दौरान कार्यवाही : ▪️ 01 वाहन हूटर लगे पाए जाने पर चालान किया गया, ₹10,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 04 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनका चालान किया गया तथा ₹40,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 49 वाहनों पर प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न पाए जाने पर ₹4,90,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 57 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने/अनियमितता पर चालान कर ₹2,85,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। ▪️ 17 वाहनों पर निर्धारित मानक से अधिक ब्लैक फिल्म पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹43,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ▪️ 02 वाहन मोडिफाइड साइलेंसर लगे पाए जाने पर चालान किया गया तथा ₹20,000/- का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ➡️ इस प्रकार कुल 129 वाहनों से ₹8,88,000/- (आठ लाख अट्ठासी हजार रुपये) का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं जनपदवासियों से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। मद्यपान कर वाहन न चलाएं तथा वाहनों में अवैध प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्यवाही जारी रहेगी।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 28, 2026

थाना कुण्डा पुलिस द्वारा नकबजनी एवं मारपीट के अभियोग में 02 अभियुक्तों को चोरी के माल व नकदी के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-

क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायण वैस की बाइट ।
@Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld https://t.co/isseADZ92S

थाना कुण्डा पुलिस द्वारा नकबजनी एवं मारपीट के अभियोग में 02 अभियुक्तों को चोरी के माल व नकदी के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री शिव नारायण वैस की बाइट । @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld https://t.co/isseADZ92S

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 28, 2026

👉मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सांगीपुर की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता का दिया संदेश-

आज दिनांक 28/06/2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सांगीपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा राजमतीपुर एवं कस्बा सांगीपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई—

🔶वूमेन पावर लाइन – 1090
🔶महिला हेल्पलाइन – 181
🔶मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076
🔶पुलिस आपातकालीन सेवा – 112
🔶चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098
🔶स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108
🔶साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930

इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही थाना सांगीपुर में संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407351 की जानकारी भी साझा की गई।

थाना सांगीपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

👉मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सांगीपुर की एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता का दिया संदेश- आज दिनांक 28/06/2026 को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना सांगीपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा राजमतीपुर एवं कस्बा सांगीपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा हेतु संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई— 🔶वूमेन पावर लाइन – 1090 🔶महिला हेल्पलाइन – 181 🔶मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076 🔶पुलिस आपातकालीन सेवा – 112 🔶चाइल्ड हेल्पलाइन – 1098 🔶स्वास्थ्य सेवा – 102 एवं 108 🔶साइबर अपराध हेल्पलाइन – 1930 इसके अतिरिक्त उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही थाना सांगीपुर में संचालित महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति प्रभारी के सीयूजी नंबर 9454407351 की जानकारी भी साझा की गई। थाना सांगीपुर पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 28, 2026