पाली: आजादी के लगभग सात दशकों बाद पाली रमपुरा मार्ग के निर्माण की कवायद शुरू, स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद की किरण
Pali, Lalitpur | Jun 4, 2026 पाली से रमपुरा की ओर जाने वाली कच्ची सड़क के पक्की करण हेतु पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम द्वारा बुधवार को सर्वे की गई है।उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों के समक्ष पेश करते हुए जल्द ही सड़क के निर्माण कार्य हेतु आवश्यक कार्यवाही शुरू की जाएगी। वहीं सर्वे की जानकारी मिलने पर वर्षों से पक्की सड़क की बाठ जोह रहे ग्रामीणों में उम्मीद की किरण जगी है।