सांगोद: बपावर में अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, CM के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Sangod, Kota | Jun 18, 2025 सांगोद उपखंड के बपावर क्षेत्र में होने वाले अवैध खनन को लेकर बुधवार शाम को 4बजे कांग्रेस बपावर मंडल के कार्यकर्ताओं की और से विरोध प्रदर्शन किया गया। काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एक निजी रिसोर्ट पर एकत्रित हुए। जहा से देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से शहीद स्मारक चौराहे पर पहुंचे।