प्रतापगढ़: विवेक नगर में कार से चोरी हुआ लाइसेंसी रिवॉल्वर वाला बैग बरामद, पुलिस की तत्परता की हुई सराहना
नगर कोतवाली क्षेत्र के विवेक नगर निवासी रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मी लाल साहब सिंह की कार से एक युवक ने ध्यान भटकाकर रिवॉल्वर और जरूरी कागजों वाला बैग पार कर दिया था। इंस्पेक्टर ने रविवार शाम 6 बजे बताया की भगवा चौकी इंचार्ज अमित सिंह की टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शनिवार रात मे बैग बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस लेते हुए