जहानाबाद: नकली सोने का बिस्कुट देकर कान की बाली लूटी, ऑटो में बैठाकर दिया घटना को अंजाम
जहानाबाद शहर में नकली सोने का बिस्कुट देकर ठगी करने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। मलहचक निवासी एक महिला ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह फिदा हुसैन मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक से लौट रही थी। इसी दौरान ऑटो में सवार ठगों ने सोने का बिस्कुट दिखाकर लालच दिया और उन्हें ऑटो में बैठा लिया और घटना को अंजाम दिया।