डेहरी: लोकसभा चुनाव को लेकर चुटिया इलाके में रोहतास पुलिस व एसएसबी के जवानों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
Dehri, Rohtas | May 16, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास पुलिस अलर्ट मोड पर है ऐसे में काराकाट इलाके में 1 जून को होने वाले मतदान को लेकर रोहतास पुलिस खासकर अति नक्सल प्रभावित इलाके में विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में चुटिया में आज जिला पुलिस के जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। SP ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रोहतास पुलिस मुस्तैद है।