कुंडा: कुंडा के पुरानी बाजार के मलियन टोला में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जल गया
कुंडा स्थित पुरानी बाजार, मलियन टोला में मंगलवार शाम 5 बजे अचानक एक विद्युत ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पावर हाउस को दी। शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।