लालगंज: गंभीरपुर क्षेत्र में महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर बदमाश हुए फरार, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई । जहां चलती मोटरसाइकिल से आए दो अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बरदह थाना क्षेत्र के देहदुवार लल्लूगंज गांव निवासी शर्मिला गुप्ता पत्नी विनय गुप्ता अपने भाई के साथ मायके जा रही थी ।