सूरजगढ़: सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती मनाया गया
रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के मानुचक गांव में लोजपा के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का आयोजन लोजपा( रामविलास) पार्टी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया.