कांके: पश्चिम बंगाल सीमा पर आलू लदे वाहन रोकने के मामले में सीएम ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिए निर्देश
Kanke, Ranchi | Dec 1, 2024 पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर आलू लदा वाहन रोकने के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी को निर्देश दिए। सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से फोन पर मामले का निष्पादन के लिये बात की।