बरेली: थाना क्योलडिया क्षेत्र के ग्राम केला डांडी में हुए विवाद के बाद शांति व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने किया पैदल मार्च
थाना क्योलडिया क्षेत्र के ग्राम केला डांडी में शान्ति व्यवस्था को लेकर डीएम और एसएसपी ने शांति व्यवस्था को लेकर पैदल मार्च किया।शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त की गयी तथा विवादित स्थल का निरीक्षण किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन से वार्ता कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील की गई।