बरेली: हरि मंदिर में भागवत कथा का आयोजन, कथा व्यास ने कहा- भगवान भक्त की रक्षा के लिए वैकुंड छोड़कर आते हैं
थाना बरदारी क्षेत्र के हरि मंदिर में बीते 4 दिन से लगातार भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। आज रविवार को पांचवें दिन शाम पांच बजे श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन बरेली में हो रही श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस श्री वृन्दावन रमणरेती धाम से पधारे भागवत शरण श्री मधुर कृष्ण महाराज जी ने अपने वाणी में कहा की जीव को पुकारने में देर होती है,भगवान को आने में देर नहीं होती।