बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, युवक हुआ घायल
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मणिनाथ में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। मारपीट में युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।