सोहागपुर: जनपद पंचायत सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आए 17 आवेदन,कई आवेदनों का किया त्वरित निराकरण
आज मंगलवार दोपहर 1:00 बजे जनपद पंचायत सभागार में ब्लॉकस्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसमें नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए 17 आवेदकों द्वारा आवेदन देकर अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया गया। जनसुनवाई में उपस्थित नायब तहसीलदार नीरू जैन एवं रणजीत सिंह चौहान द्वारा आवेदनों की जनसुनवाई की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा सभी आवेदनों को संबंधित वि