Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

प्रभु लाल जाट मुंगाना कपासन 702023940200@########

Neemuch Nagar, Neemuch | Sep 22, 2025

MORE NEWS

📍कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ढाकनी आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण

⏩मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर संवाद किया, ईसीसीई गतिविधियों में सहभागिता की, उनके सीखने के स्तर का आकलन किया तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
#JanVishwasAbhiyan2026
#Neemuch
#नीमच

📍कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ढाकनी आंगनवाड़ी का किया निरीक्षण ⏩मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मनासा तहसील के ग्राम ढाकनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर संवाद किया, ईसीसीई गतिविधियों में सहभागिता की, उनके सीखने के स्तर का आकलन किया तथा पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #JanVishwasAbhiyan2026 #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता

बच्चों से संवाद कर जाना सीखने का स्तर, ईसीसीई गतिविधियों का किया अवलोकन

नीमच, 07 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीखने के स्तर का आकलन किया।
      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने एलईडी के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान,अंक ज्ञान, चित्र पहचान एवं फलों के नाम से संबंधित गतिविधियां कराईं। बच्चों से गिनती, अंग्रेजी वर्णमाला तथा कविताएं सुनकर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गिनती सुनाई,अक्षर पहचान, फलों के नाम बताए तथा कविताएं भी प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं आंगनवाड़ी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी में अध्ययनरत एसईएम श्रेणी के बच्चों से भी संवाद किया। बच्चों ने उन्हें अक्षर ज्ञान पढ़कर सुनाया, जिससे उन्होंने उनकी सीखने की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने, खेल-खेल में सीखने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।
 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों तक विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।कलेक्टर ने गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की।
 इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, परियोजना अधिकारी श्री ईरफान अंसारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh 
#MukhymantriJanVishwasAbhiyan
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता बच्चों से संवाद कर जाना सीखने का स्तर, ईसीसीई गतिविधियों का किया अवलोकन नीमच, 07 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ किए जा रहे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा तहसील के ग्राम पंचायत ढाकनी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों को दी जा रही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीखने के स्तर का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में संचालित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने एलईडी के माध्यम से बच्चों को अक्षर ज्ञान,अंक ज्ञान, चित्र पहचान एवं फलों के नाम से संबंधित गतिविधियां कराईं। बच्चों से गिनती, अंग्रेजी वर्णमाला तथा कविताएं सुनकर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक गिनती सुनाई,अक्षर पहचान, फलों के नाम बताए तथा कविताएं भी प्रस्तुत कीं। कलेक्टर ने बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं आंगनवाड़ी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी में अध्ययनरत एसईएम श्रेणी के बच्चों से भी संवाद किया। बच्चों ने उन्हें अक्षर ज्ञान पढ़कर सुनाया, जिससे उन्होंने उनकी सीखने की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी आने, खेल-खेल में सीखने और अच्छी आदतें अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार एवं मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं तथा स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों तक विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।कलेक्टर ने गंभीर कुपोषण से ग्रसित दो बच्चों की माताओं को न्यूट्री बास्केट भी वितरित की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, परियोजना अधिकारी श्री ईरफान अंसारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #MukhymantriJanVishwasAbhiyan #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिलेभर में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व, पुलिस, नगर निकाय एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
 अभियान के दौरान स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए तथा दुकानदारों को कानून के प्रावधानों से अवगत कराते हुए जागरूक भी किया गया।
     जावद में संयुक्त दल द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तंबाकू उत्पाद, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा का विक्रय करते पाए जाने पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई।
       जीरन में संयुक्त अभियान के दौरान स्कूल परिसर से 100 मीटर की दूरी के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया।
   तहसील सिंगोली में स्कूल परिसर के निकट पान-गुटखा विक्रेताओं के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया तथा तंबाकू सामग्री जब्त की गई।
      नीमच नगर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के 100 मीटर के दायरे में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरपालिका एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 दुकानों पर कुल 2,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। साथ ही दुकानदारों को शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने के लिए समझाइश दी गई।
     रतनगढ़ नगर क्षेत्र में भी शासकीय विद्यालयों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त दल द्वारा विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 
     निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। 
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिलेभर में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व, पुलिस, नगर निकाय एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के 100 मीटर के दायरे में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पादों का विक्रय करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया, तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए तथा दुकानदारों को कानून के प्रावधानों से अवगत कराते हुए जागरूक भी किया गया। जावद में संयुक्त दल द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तंबाकू उत्पाद, बीड़ी, सिगरेट एवं गुटखा का विक्रय करते पाए जाने पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई। जीरन में संयुक्त अभियान के दौरान स्कूल परिसर से 100 मीटर की दूरी के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। तहसील सिंगोली में स्कूल परिसर के निकट पान-गुटखा विक्रेताओं के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया तथा तंबाकू सामग्री जब्त की गई। नीमच नगर में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के 100 मीटर के दायरे में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगरपालिका एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 दुकानों पर कुल 2,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया तथा तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। साथ ही दुकानदारों को शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों का विक्रय नहीं करने के लिए समझाइश दी गई। रतनगढ़ नगर क्षेत्र में भी शासकीय विद्यालयों के आसपास तंबाकू एवं धूम्रपान संबंधी उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संयुक्त दल द्वारा विद्यालयों के आसपास स्थित दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध तथा व्यापार एवं वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय एवं वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से नहीं होगा कोई समझौता- कलेक्टर श्री चंद्रा

जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान से स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

 समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करें तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

 बैठक में जिन निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई, उन पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण एजेंसियों अथवा ठेकेदारों द्वारा अनावश्यक विलंब या लापरवाही बरतने पर संबंधित विभाग नियमानुसार तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें।

 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लगने पर भी कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण कार्यों में गति लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक सहित संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, महाप्रबंधक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh 
Public Works Department, Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से नहीं होगा कोई समझौता- कलेक्टर श्री चंद्रा जिले में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, सेतु निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,ग्रामीण यांत्रिकी सेवा तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान से स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग करें तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। बैठक में जिन निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाई गई, उन पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण एजेंसियों अथवा ठेकेदारों द्वारा अनावश्यक विलंब या लापरवाही बरतने पर संबंधित विभाग नियमानुसार तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में अपेक्षा से अधिक समय लगने पर भी कलेक्टर ने असंतोष व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वन विभाग की अनुमति के कारण लंबित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वन विभाग से समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भी सड़क निर्माण कार्यों में गति लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक सहित संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंता, महाप्रबंधक एवं सहायक अभियंता उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh Public Works Department, Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

जिला न्यायालय,नीमच में न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों,अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायाधीशों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को चिकित्सा कक्ष का शुभारंभ किया गया। जिला न्यायालय के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-8 में स्थापित चिकित्सा कक्ष का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने किया।
    शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजपूत ने स्वयं अपना रक्तचाप परीक्षण करवाकर चिकित्सा कक्ष का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखना न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व है। यह चिकित्सा कक्ष न्यायालय परिसर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
      इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लक्ष्मण सिंह भाटी, अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh
@lawdeptmp
#Neemuch
#नीमच

जिला न्यायालय,नीमच में न्यायालय परिसर में आने वाले पक्षकारों,अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं न्यायाधीशों की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को चिकित्सा कक्ष का शुभारंभ किया गया। जिला न्यायालय के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-8 में स्थापित चिकित्सा कक्ष का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत ने किया। शुभारंभ के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजपूत ने स्वयं अपना रक्तचाप परीक्षण करवाकर चिकित्सा कक्ष का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखना न्यायिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण दायित्व है। यह चिकित्सा कक्ष न्यायालय परिसर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री मनीष जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, जिला अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष श्री शांतिलाल जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री लक्ष्मण सिंह भाटी, अन्य अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स तथा न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh @lawdeptmp #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026