चम्पावत: विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने 2 साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोषी को 12 साल की सुनाई सजा
विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संघल ने दो साल पुराने एनडीपीएस एक्ट के मामले में दोनों पक्षों के गवाहों को सुनने के बाद दोषी रिसन धर्तीमगर निवासी नेपाल को 12 साल कारावास की सजा सुनाने के साथ ही एक लाख का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास होगा।दोषी रिसन को शारदा नदी के तटबंध पर चेकिंग के दौरान 2.400 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था