चम्पावत: जिला सभागार में डीएम की अध्यक्षता में स्काउट गाइड की जनपद स्तरीय परिषद का हुआ गठन
जिला कमिश्नर स्काउट गाइड श्याम दत्त चौबे एवं जिला सचिव डीके जोशी के संचालन में बैठक हुई। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश मुख्यालय से प्रादेशिक संगठन आयुक्त वीरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, गौरव पांड, डॉ डीसी जोश, नमिता पंत मौजूद रहे।