चम्पावत: लधियाघाटी क्षेत्र में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से की मुलाकात
लधियाघाटी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह बोहरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न राजकीय इंटर कॉलेज में लंबे से रिक्त चल रहे पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई है। तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया है।