चम्पावत: चंपावत जिला मुख्यालय के एड़ी मन्दिर कालूखाण में सात दिवसीय भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पंचायत कालूखान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के श्रीगणेश हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में कलश यात्रा निकाली। शनिवार को पुजारी देवी दत्त कलखुड़िया व बाला दत्त कलखुड़िया के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं और अन्य लोगों ने इस कलश यात्रा में बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया।