चम्पावत: जिले के मैदानी क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 10 अगस्त को सभी स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 10 अगस्त को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिला अधिकारी नवनीत पांडे ने आदेश जारी करते हुए जनपद के पूर्णागिरी तहसील के अंतर्गत टनकपुर और बनबसा क्षेत्र के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश से घोषित किया है।