लालगंज: गड़बड़ कलां गांव में कच्चे मकान में युवक ने बांस के सहारे गमछा से फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
लालगंज के दुबार कलां चौकी अंतर्गत गड़बड़ कलां गांव में घरेलू विवाद में एक 28 वर्षीय युवक ने बुधवार-बृहस्पतिवार की रात कच्चे मकान में बांस के सहारे गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।