17 पुलिस थानों के 52 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा, गांजा, स्मेक व अफीम के पौधों को पुलिस ने किया नष्ट।
तस्करी में जब्त 32 क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ को पुलिस ने जलाकर किया नष्ट।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। जिले के 17 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद गुरुवार को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा थाना निंबाहेड़ा स्थित वंडर सीमेंट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा 32 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मैक को नष्ट किया गया । एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार पुलिस द्वारा नष्ट किये गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 4 लाख रुपये आंकी गई है।