हसनपुर: हसनपुर में कपड़ा व्यापारी से ₹1.68 लाख की धोखाधड़ी, पैसे वापस मांगने पर घर में घुसकर की मारपीट, दो भाइयों पर केस दर्ज
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक गारमेंट्स थोक व्यापारी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सैदनगली के ग्राम जीहल निवासी इरफान अहमद थोक कपड़ा व्यापारी हैं।