चित्तौड़गढ़: प्रताप नगर में सर्व समाज की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
चित्तौड़गढ़ में आज अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रताप नगर में सर्व समाज की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया, आयोजित हुई कलश यात्रा में महिलाओं ने डीजे की धुन पर नृत्य भी किया, वहीं आयोजित हुई कलश यात्रा का जगह-जगह प्रताप नगर क्षेत्र वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत भी किया गया।