चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट चौराहे पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण
चित्तौड़गढ़ के कलेक्ट्रेट चौराहे पर आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को एलईडी लगाकर सामूहिक रूप से विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में देखा गया। इस दौरान लोगों ने भागवत ध्वज को लेकर जमकर नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट चौराहे पर आतिशबाजी करने के दौरान लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद किया।