चित्तौड़गढ़: केलझर के युवक के साथ 170000 रुपए की ठगी, सेठ के नाम पैसे भेजने की बात कह कर किस्तों में ट्रांसफर करवा ली राशि
केलझर के एक युवक के साथ 170000 रुपए ठगी की रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज कराई गई। दरअसल, पूरणमल जाट नंदकिशोर कोठारी की दुकान पर मुनीम है। फोन पर एक व्यक्ति ने कोठारी को देने के लिये ₹25000 उसके खाते मे डालने की बात कही लेकिन मैसेज आया तो गलती से पुरन ने उल्टा 25000 ट्रांसफर कर दिये। इसी प्रकार किस्तो में 170000 ट्रांसफर कर दिए तो उसे अपने साथ ठगी का एहसास हुआ और साइबर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी।