चित्तौड़गढ़: बोजुंदा स्थित श्री काल भैरव मंदिर में राम उत्सव के तहत आकर्षक सजावट, पुजारी के सानिध्य में यज्ञ और हवन
अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बोजुन्दा स्थित श्री काल भैरव मंदिर में यज्ञ, अनुष्ठान के साथ दीपदान किया गया। पुजारी बाबूलाल जटिया के सानिध्य में यज्ञ अनुष्ठान कर देश में खुशहाली, सुख शांति, समृद्धि, आरोग्य की कामना की गई। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ दीपदान कर जयकारे लगाए। राम उत्सव को लेकर मंदिर की आकर्षक सजावट की गई थी।