सेन्थी स्थित महिला एवं बाल चिकित्सालय में आज सुबह 8:30 बजे पालना गृह की घंटी बजने के बाद लेबर रूम की स्टाफ मौके पर पहुंची। पालना गृह में जाकर देखा तो एक बच्ची वहां पर रो रही थी, जिसकी उम्र चिकित्सक ने 6 घंटे से भी काम की बताई है। वहीं बच्ची को भर्ती किया गया साथ ही बच्ची पूरी तरीके से स्वस्थ बताई जा रही है।