Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

मधेपुरा में 28 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश:तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान; 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा टेंपरेचर मधेपुरा में भीषण गर्मी और उमस का प्रकोप जारी है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 जून तक जिले में गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम दिख रही है, वहीं बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। पिछले तीन दिनों से रात में हल्की बारिश हुई है, लेकिन इससे गर्मी से खास राहत नहीं मिली। सुबह होते ही तेज धूप और उमस फिर से परेशान करने लगती है।

Bihar, India | Jun 26, 2026