हाथरस: कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव कोटा निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 1 अवैध तमंचा 2 जिंदा कारतूस...
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मुरसान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए गांव कोटा निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। कोतवाली मुरसान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।