हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अय्यापुर निवासी एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस ने अय्यापुर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से सदर कोतवाली पुलिस ने एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।