इलाहाबाद रेलवे डीआरएम ने शुक्रवार को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने टिकट काउंटर चेक कर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। डीआरएम ने खामियों को दूर करने के संबंध में अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए हैं।