हाथरस: नयागंज में रथ यात्रा के दौरान दो पक्षों में मामूली कहासुनी के चलते हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नयागंज में गोविंद भगवान रथ यात्रा महोत्सव के दौरान आपसी कहासुनी के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। कई लोग इस मामले में घायल हो गए। पुलिस ने जब मारपीट कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से ही उलझ गए। वहीं, पुलिस ने मारपीट करने वालों को लाठी चार्ज कर खदेड़ा।