जमुई: पत्नी के साथ मारपीट के मामले में नशेड़ी पति को कोर्ट ने 3 अलग-अलग धाराओं में सुनाई 4 साल 1 माह की सजा, लगाया जुर्माना
Jamui, Jamui | Apr 30, 2026 शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के एक मामले में न्यायालय ने पति को दोषी करार देते हुए 03 अलग- अलग धारा में 04 साल एक माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई और कुल 13 हज़ार रुपया जुर्माना भी लगाया। यह सजा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने उपलब्ध साक्ष्य और गवाहों की बुनियाद पर सुनाई है। उक्त जानकारी गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे दी गई है।