पंचकूला: माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला के प्रांगण में प्रसाद की दुकान पर काम करने वाले युवक से मारपीट, मामला दर्ज
माता मनसा देवी मंदिर के प्रांगण में प्रसाद की दुकान पर काम करने वाले युवक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सूरज ने बताया है कि मैं जय मां प्रसाद भंडार माता मनसा देवी में नौकरी करता हूं। शिकायतकर्ता ने बताया है कि मेरे साथ दुकान पर आकर चार लड़कों ने मारपीट की।