पंचकूला: एमडीसी के भैंसा टिब्बा में एचएसवीपी ने हटाया अतिक्रमण, लोगों की शिकायत बिना नोटिस की गई है कार्यवाई
एमडीसी के भैंसा टिब्बा में एचएसवीपी ने अवैध इमारत पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटाया, कार्यवाई पर लोगो का आरोप है कि बिना नोटिस यह कार्रवाई की गई है । एचएसवीपी के कर्मचारियों सहित नगर निगम पंचकूला की टीम के द्वारा अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। एचएसवीपी और नगर निगम के द्वारा समय-समय पर शहर में अवैध कब्जों को हटाने के लिए मुहिम चलाई जाती है।