पंचकूला: घर के गेट के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल किसी ने चोरी किया, मड़ावाला पुलिस चौकी के पास आई शिकायत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
मंगलवार को पंचकूला पुलिस सूत्रों के अनुसार मड़ावाला पुलिस को दी शिकायत में रितिका ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल किसी सौरभ ठाकुर से खरीदा था और घर के गेट के बाहर खड़ा कर दिया था सुबह जब उठकर देखा तो मोटरसाइकल चोरी हो गया था। मोटरसाइकिल की दिनभर तलाश जारी रही लेकिन मोटरसाइकिल कहीं नहीं मिला। उसके बाद मड़ावाला पुलिस चौकी को मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी गई।