पंचकूला: नेशनल हाईवे पर गोलपुरा गांव के नजदीक दो ट्रकों की टक्कर में जिंदा जले ट्रक चालकों की हुई पहचान
नेशनल हाईवे पर गोलपुरा गांव के नजदीक दो ट्रकों की टक्कर के बाद ट्रको में जिंदा जले चालकों की पहचान हो गई हैं। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज सिंगराज ने आज बताया कि HR 58 C 2409 का चालक 22 वर्षीय सादिक वासी सहारनपुर यूपी और ट्रक नंबर HR 58 C 0063 का चालक रमजान वासी यमुनानगर था। दोनो के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।