पंचकूला: रायपुर रानी के त्रिलोकपुर चौक पर स्थित दुकान से 10 इन्वर्टर की बैटरी चोरी, मामला दर्ज
रायपुर रानी पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता नारायणगढ़ के रहने वाले सतनाम सिंह ने बताया है कि मेरी त्रिलोकपुर चौक पर सतनाम इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान से 10 बैटरियां चोरी की गई है। शिकायत करता ने बताया है कि लगभग 1 लाख 60000 रुपए कीमत की हैं।