पंचकूला: झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड में लगी आग, सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
पंचकूला के झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड में अचानक आग लगने के कारण मचा हड़कंप,सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । इससे पहले भी गर्मी के चलते डंपिंग ग्राउंड में आग लगने की घटना सामने आ चुकी है । फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।