जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित
जिले के विभिन्न विकासखंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मोहगांव, निवास, मंडला, घुघरी, बिछिया, बीजाडांडी एवं नारायणगंज विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुआ। इस दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, शासकीय योजनाओं तथा सुरक्षित वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही बैंकिंग लेन-देन में सावधानी बरतने, गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने तथा सुरक्षित डिजिटल लेन-देन अपनाने की सलाह दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
134 views | Mandla, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026