किशनगंज: AIMIM के बहादुरगंज उम्मीदवार तौसीफ आलम के खिलाफ मामला दर्ज
किशनगंज AIMIM के बहादुरगंज उम्मीदवार तौसीफ आलम के खिलाफ फिर दुसरा मामला दर्ज हुआ है। मंगलवार को 3 बजे DM विशाल राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले को लेकर बहादुरगंज उम्मीदवार तौसीफ आलम के खिलाफ बहादुरगंज थाना में मामला दर्ज हुआ है। तेजस्वी यादव पर भड़काऊ भाषण मामले में बीएनएस एवं 125 आरपी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।