लालबर्रा: मांगरघाट मोक्ष धाम मार्ग का भूमिपूजन, वर्षों की समस्या से मुक्ति, कनकी में ₹5 लाख से बनेगा सीसी रोड
लालबर्रा । जनपद पंचायत लालबर्रा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कनकी के बंजारी टोला स्थित मांगरघाट मोक्ष धाम पहुंच मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य का सोमवार, 18 मई 2026 को प्रातः 10 बजे भूमिपूजन किया गया। यह भूमिपूजन ग्राम पंचायत के सरपंच दुर्गाप्रसाद पगरवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर संपन्न कराया गया। इस सीसी रोड का निर्माण 15वें वित्त आयोग की