गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
महादेवा (बघवा गली)। गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय महादेवा, बघवा गली स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ गुरु पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहर के आनंद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.एन. सिन्हा (पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं भाजपा चिकित्सा मंच, भोजपुर के जिला अध्यक्ष) के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।