जमुई: मंडल कारा जमुई में 'बंदी दरबार', डीएम ने बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण
Jamui, Jamui | Apr 29, 2026 मंडल कारा जमुई में जिला पदाधिकारी नवीन की अध्यक्षता में ‘बंदी दरबार’ आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का बुधवार 1 बजे अनावरण किया और बंदियों को आत्म-सुधार का संदेश दिया। डीएम ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही.