खुसरूपुर: खुसरूपुर रेल पुलिस ने प्लेटफार्म 2 के फुट ओवर ब्रिज के पास से विदेशी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया
खुसरूपुर रेल पुलिस ने प्लेटफार्म नंबर 2 के फुटओवर ब्रिज के पास से विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक खुसरूपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 के नीमतल मोहल्ला निवासी सोनू कुमार है रेल थानाध्यक्ष राजीवकांत शर्मा ने बताया कि युवक से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि वह ट्रेन से शराब लाकर बेचने का काम करता है। पूछताछ के बाद जेल भेजा गया है।