बड़ौत: असारा-ककड़ीपुर मार्ग से असारा गांव में घर से नगदी व सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया, चोरी किया सामान बरामद
Baraut, Bagpat | Apr 21, 2025 असारा निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र कबाड़ी ने सोमवार को रमाला थाने पर सूचना देकर बताया कि अज्ञात आरोपी ने उसके घर से मिक्सी, पीतल का हुक्का और ₹2500 चोरी कर लिए। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनीस पुत्र खालिद निवासी असारा को असारा ककड़ीपुर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चोरी की गई मिक्सी, उसके 3 जार व एक पीतल का हुक्का बरामद हुआ है