बड़ौत: बावली में बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में भाजपा नेता के भाई की हुई मौत, सांसद ने पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना
Baraut, Bagpat | Apr 21, 2025 बावली में दिल्ली सहारनपुर रोड पर एक सड़क हादसे में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर के चचेरे भाई की मौत हो गई है। महावतपुर बावली निवासी 32 वर्षीय संदीप तोमर रविवार को खेत से लोटकर रोड क्रोस कर घर जा रहे थे। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्यवाही शुरू कर दी है।